News
रोहित शर्मा ने अपनी सालगिरह पर लगाई रनों की झड़ी

भारतीय क्रिकेट में रोमांस का दौर चल रहा है। टीम के कप्तान विराट कोहली इटली में शादी के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हनीमून पर है। कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने अपनी विवाह की सालगिरह पर अपनी पत्नी रितिका को रनों का अम्बार लगा कर बधाई दी। मौका मिलते ही रोहित ने क्रिकेट की दुनिया को अपने होने का अर्थ समझा दिया है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में श्री लंका के खिलाफ दूसरे वन डे मैच में अपने कैरियर का तीसरा दोहरा शतक लगा कर वे ये कारनामा करने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज बन गए है।

पहले वन डे में मिली करारी हार का बदला लेने की नियत से ओपनिंग करने आये रोहित ने नाबाद 208 रन बना कर कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए। दुनिया में अभी तक वन डे में सात दोहरे शतक बने है। इनमें से तीन रोहित के नाम है। श्री लंका के खिलाफ रोहित का यह दूसरा दोहरा शतक है। एक दोहरा शतक रोहित ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका था। इसके साथ रोहित ने वन डे मैचों में वीरेंद्र सहवाग के चौदह हजार रनों की भी बराबरी कर ली है। रोहित इस साल वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडी भी बन गए है। इस साल वे 45 छक्के लगा चुके है। भारत ने श्री लंका के सामने 393 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। लंका को 144 रन से हार का सामना करना पड़ा। जाहिर है रोहित को मैन आफ द मैच चुना गया। प्रेजेंटेशन के समय उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी रितिका को यह तोहफा देने का इससे अच्छा कोई और दिन नहीं हो सकता था।
दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए भारत की आर्थिक, राजनीतिक, सैनिक ताकत के साथ खेलों में दबदबा होना भी जरूरी है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीम है। दुनिया के सबसे ज्यादा देशों में खेले जाने वाले खेल फुटबाल का विश्व कप आयोजित करने वाले संगठन फीफा के दरवाजे पर हमने दस्तक दे दी है। ओलम्पिक में भी देश के खिलाडी बेहतर करने लगे तो खेल की दुनिया में हमारी पहचान बन सकती है।
Post a Comment
0 Comments